HNN/ चंबा
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस ने एक युवक के कब्जे से चरस बरामद की है जिसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान 20 वर्षीय भाग दीन पुत्र लाल दीन निवासी गांव रुआंस डाकघर भंजराडू तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चंबा पुलिस की एसआईयू टीम ने सुल्तानपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान उक्त युवक को कॉलेज के बाहर बैठा हुआ पाया। इस दौरान जब पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो एक बैग से 299 ग्राम चरस बरामद हुई। लिहाजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group