Loading...

पुलिस ने गाड़ी चालक से बरामद किया चिट्टा, गिरफ्तार

PARUL • 5 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में सदर उपमंडल के तहत पुलिस ने पडगल के पास एक गाड़ी चालक को 0.74 ग्राम चिट्टे सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान मोहम्मद यूनुस निवासी रट डाकघर कोठीपुरा तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सदर पुलिस टीम द्वारा पडगल के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान गाड़ी नंबर (एचपी 24 डी 1066) को चेकिंग के लिए रोका गया।

जांच के दौरान उपरोक्त गाड़ी के चालक के हवाले से 0.74 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।