पुलिस ने गाड़ी से पकड़ी अवैध शराब की 15 पेटियां, मामला दर्ज
HNN/ चंबा
जिला चंबा के चुवाड़ी में पुलिस ने पातका में एक गाड़ी से अवैध शराब की खेप के साथ दो लोगों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान राकेश निवासी अमृतसर और पक्काटाला निवासी परीस के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान पुलिस की टीम ने एक गाड़ी को जांच के लिए रुकवाया। जब शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी के कब्जे 15 पेटियां अवैध शराब की बरामद की गई।
आरोपी शराब से संबंधित कोई दस्तावेज भी नहीं दिखा सके। लिहाज़ा पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।