Loading...

पुलिस ने गाड़ी से पकड़ी देसी शराब की 1104 बोतलें, दो के खिलाफ…

SAPNA THAKUR • 30 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

ऊना स्थित समनाल में पुलिस ने गाड़ी से देसी शराब की 1104 बोतलें पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा गाड़ी चालक सचिन कुमार निवासी बसदेहड़ा और राज कुमार निवासी खोली थानाकलां के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार हरोली पुलिस थाना की टीम जब समनाल के पास मौजूद थी तो एक गाड़ी को जाँच के लिए रुकवाया गया। इस दौरान जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो अवैध देसी शराब की 1104 बोतलें बरामद हुई। उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि गाड़ी से देसी शराब की बोतलें बरामद हुई है। मामले में गाड़ी सवार दो लोगों को पकड़ा गया है।