पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चिट्टे सहित दबोचा तस्कर
HNN/ मंडी
जिला मंडी में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की टीम ने 11.42 ग्राम चिट्टा पकडने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय धनदेव पुत्र पीरु राम गांव दौहन्दी डाकघर नागचला तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।
इस दौरान टीम जब गश्त पर मौजूद थी तो धनदेव को जाँच के लिए रुकवाया गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 11.42 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि चिट्टे के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।