पुलिस ने घर में दबिश देकर चिट्टे सहित गिरफ्तार की महिला
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस थाना डमटाल की टीम ने एक महिला को 26.18 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान रूबी पत्नी अजय कुमार निवासी गांव छन्नी बेली तहसील इंदौरा के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना डमटाल के तहत गांव छन्नी बेली में रिहायशी मकान में दबिश दी। मकान की तलाशी के दौरान उक्त महिला के घर से 26.18 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया।
जांच के दौरान पता चला कि महिला के खिलाफ पहले से थाना डमटाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत 3 मामले, जिला पठानकोट के थाना नंगल भूर में 2 मामले और जिला गुरदासपुर के थाना ब्रह्मपुर में एक और जिला कांगड़ा के थाना धर्मशाला में एक मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है।