पुलिस ने घर में दबिश देकर महिला को हेरोइन सहित किया गिरफ्तार
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत आते छन्नी गांव में पुलिस ने एक महिला को हेरोइन सहित हिरासत में लिया है। आरोपी महिला की पहचान नंदिनी पत्नी सुभाष निवासी छन्नी तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छन्नी गांव में महिला के घर में दबिश दी।
इस दौरान महिला के कब्जे से 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि नूरपुर के एसपी अशोक रत्न द्वारा की गई है।