पुलिस ने घर से बरामद की अवैध शराब, आरोपी गिरफ्तार
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस ने भडियाड़ा में 103 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार गगल पुलिस ने भडियाड़ा में टीन शैड पर छापामारी की, जहां पुलिस को अवैध शराब बरामद हुई। लोकसभा चुनावों के चलते लागू आदर्श आचार संहिता में अवैध शराब के तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं।
एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि 103 पेटी अवैध देसी शराब की मात्रा 9 लाख 27 हजार एमएल है। बरामद शराब बीआरबी संतरा और संतरा मार्का-1 है। 103 पेटियों में 1236 बोतलें बरामद की गई हैं। एसपी ने बताया कि शराब बरामदगी मामले में पुलिस ने विशाल निवासी भडियाड़ा को गिरफ्तार किया है।
वहीं गगल पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। गौरतलब है कि हाल ही में जिला पुलिस ने बैजनाथ पुलिस थाना के अंतर्गत 230 पेटी अंग्रेजी व देसी शराब बरामद की थी। अब गगल थाना के अंतर्गत 103 पेटी अवैध शराब पुलिस ने बरामद की है।
