Loading...

पुलिस ने चरस के साथ दबोचा व्यक्ति

PARUL • 28 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति को 507 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान रंजीत कुमार निवासी गांव साई ब्राह्मणा तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम खारसी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान जब पुलिस की टीम खारसी वर्षा शालिका के पास पहुंची तो वहां पर एक व्यक्ति खड़ा था। तभी जब पुलिस की टीम ने उससे पूछताछ करने लगी तो वह घबरा गया।

जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 507 ग्राम चरस बरामद हुई। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।