Loading...

पुलिस ने चरस सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति

PARUL • 9 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चंबा में चंबा-भरमौर एनएच पर पुलिस ने एक व्यक्ति को 175 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी दिनेश कुमार निवासी चुराह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना चंबा की टीम ने करियां के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान दिनेश कुमार वहां पहुंचा और पुलिस को सामने देख भागने का प्रयास करने लगा। जिसके बाद उन्होंने आरोपी को काबू किया और उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 175 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार किया। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करेगी। जिसके बाद आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।