Loading...

पुलिस ने चरस सहित गिरफ्तार किया युवक

PARUL • 4 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में स्पेशल सेल टीम ने एक युवक को 444 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान रामलाल निवासी ग्राम धबास तहसील चौपाल जिला शिमला के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्पेशल सेल शिमला की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चौपाल थाना के अंतर्गत धबास गांव में उक्त युवक की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 444 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार किया और चौपाल न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।