पुलिस ने चरस सहित दबोचा पश्चिम बंगाल का युवक
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा के पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में पुलिस ने एक युवक को चरस के साथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान विशन तमांग पुत्र गोरे तांमाग निवासी गांव गुम डाकघर जोर वंगलो तहसील और जिला दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना मैक्लोडगंज की टीम क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान भागसूनाग से मैक्लोडगंज सड़क पर उन्होंने विशन तमांग को जांच के लिए रोका और शक के आधार पर उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 36 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।