लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस ने चाय की दुकान में दी दबिश, मौके से बरामद हुई देसी शराब की बोतलें

SAPNA THAKUR | 19 जनवरी 2023 at 5:10 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

ऊना स्थित अंब के भैरा गांव में पुलिस ने चाय की दुकान में छापेमारी कर देसी शराब पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान जब भैरा में सुभाष चंद्र पुत्र राजाराम की दुकान पर छापेमारी की गई तो यहां से देसी शराब की 54 बोतलें बरामद हुई। लिहाजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)A के तहत केस दर्ज किया।

उधर, खबर की पुष्टि करते हुए एसएसओ अंब आशीष पठानिया ने बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि भैरा में सुभाष चंद्र चाय-पकौड़े की दुकान करता है जिसने बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें रखी हुई है। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने जब मौके पर दबिश दी तो शराब की खेप बरामद हुई। उन्होंने बताया कि शराब रखने से संबंधित कोई भी दस्तावेज ना होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]