पुलिस ने चाय की दुकान से बरामद की अवैध शराब, मामला दर्ज
पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को दबोचा, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में झंडूता पुलिस ने गेहड़वी बाजार में एक चाय की दुकान से पांच बोतल देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान अनिल कुमार निवासी जांगला तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम गेहड़वीं बाजार में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर एक चाय की दुकान में दबिश दी। जहां से उन्हें 5 बोतल देसी शराब बरामद हुई।
जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आगामी कार्यवाही शुरू की। डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।