Loading...

पुलिस ने चिट्टा और स्मैक सहित गिरफ्तार किया कार सवार युवक

Ankita • 21 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में गगरेट पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने गाड़ी से चिट्टा और स्मैक सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान सोनू भाटिया (25) निवासी डाकघर कोटपुतली जिला जयपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कार सवार एक व्यक्ति से नशा बरामद हो सकता है। इस दौरान पुलिस ने बणे दी हट्टी से गगरेट को जाते मुख्य मार्ग से अंबोटा औद्योगिक क्षेत्र को जाने वाले लिंक रोड के किनारे खड़ी गाड़ी की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान चालक सीट के नीचे से दो अलग-अलग लिफाफों में रखी 83.28 ग्राम चिट्टा और 94.72 ग्राम स्मैक बरामद हुई। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने खबर की पुष्टि की है।