पुलिस ने चिट्टे के साथ काबू किया युवक
सांकेतिक इमेज
HNN/ऊना
जिला ऊना के अरनियाला में रेलवे फाटक के पास पुलिस ने एक युवक को 2.34 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान नवीन जसवाल निवासी सलोह उप्परला, हरोली के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऊना पुलिस की टीम अरनियाला में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान उन्होंने रेलवे फाटक के पास एक युवक को जांच के लिए रोका और शक के आधार पर उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2.34 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।