Loading...

पुलिस ने चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया युवक

PARUL • 16 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चंबा में पुलिस ने एक युवक को 11.58 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शौकत अली पुत्र मजीद मोहम्मद निवासी गांव व डाकघर जांघी तहसील व जिला चम्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम चम्बा बस स्टैंड के पास गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान जब पुलिस टीम शीतला पुल के नीचे मंदिर के सामने पहुंची तो वहां पर एक व्यक्ति पुल के नीचे सीढ़ियों पर बैठा हुआ था। तभी वह पुलिस को देखकर घबरा गया।

जिसके बाद उसने अपनी जेब से एक काले रंग की पॉलिथीन की पुड़िया निकाल कर फैंक कर दी और कसाकड़ा मोहल्ले की तरफ भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर काबू कर लिया। जब उन्होंने फेंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से 11.58 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।