पुलिस ने चिट्टे के साथ दबोचा युवक
सांकेतिक इमेज
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में पुलिस ने एक युवक को 10.75 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लोकेन्द्र ठाकुर उर्फ लक्की निवासी गांव धरा, डाकघर स्वाहण, तहसील नयनादेवी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम गरामोड़ा से कैंची मोड़ सड़क पर गश्त कर रही थी। इस दौरान करमाला नामक स्थान पर वर्षा शालिका में उक्त युवक बैठा हुआ था। पुलिस ने शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 10.75 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी नयनादेवी और स्वाहाण क्षेत्र में चिट्टे की समगलिंग करता है, उसके विरुद्ध पहले भी एनडीपीएस के अधीन विभिन्न पुलिस थानों में आधा दर्जन करीब मामले दर्ज हैं।
