पुलिस ने चिट्टे के साथ दबोचा युवक
सांकेतिक इमेज
HNN/चंबा
जिला चंबा में पुलिस ने ककियां रेन शेल्टर के पास एक युवक को 5.33 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान अक्षय कुमार मोहल्ला ओबड़ी डाकघर सुल्तानपुर तहसील चंबा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम चंबा-ककियां मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें रेन शल्टर के पास एक युवक दिखाई दिया।
पुलिस को सामने देखकर युवक घबरा गया। जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.33 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।