पुलिस ने चिट्टे के साथ दबोचा युवक
सांकेतिक इमेज
HNN/सोलन
जिला सोलन के नालागढ़ में पुलिस व एएनटीएफ की टीम ने एक युवक को 7.9 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान संजीव शर्मा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस व एएनटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सब्जी मंडी नालागढ़ के पास संजीव शर्मा को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7.9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।