पुलिस ने चिट्टे के साथ दबोचा युवक
सांकेतिक इमेज
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में पुलिस ने एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान विनोद कुमार (27) निवासी गांव चिल्ला डाकघर नोआ तहसील सदर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकरी के अनुसार, पुलिस की टीम मंडी मानवा क्षेत्र की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मंडी-भराड़ी फोरलेन पुल की ओर से एक युवक मंडी मानवा लिंक रोड की ओर पैदल आ रहा था। पुलिस ने उससे पूछताछ के लिए रोका तो वह घबरा गया। जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 4.25 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उक्त युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया। मामले की पुष्टि एएसपी शिवराम चौधरी ने की है।