पुलिस ने चिट्टे के साथ दबोचा पंजाब का युवक
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में पुलिस थाना कोट कहलूर की टीम ने एक युवक को 1.85 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान लवदीप सिंह (23) निवासी गांव व डाकघर गंगूवाल तहसील आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने खेडी खड चौक के पास एक स्कूटी चालक को जांच के लिए रोका और उससे पूछताछ की।
पूछताछ करने पर युवक घबरा गया। जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.85 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी श्री नयना देवी जी विक्रांत बोंसरा ने मामले की पुष्टि की है।