पुलिस ने चिट्टे सहित काबू किया युवक
सांकेतिक इमेज
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में नम्होल चौकी पुलिस ने एक युवक से 2.25 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान ललित कुमार निवासी चंदपुर तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नम्होल चौकी पुलिस टीम गश्त कर रही थी।
इस दौरान जब पुलिस निहरखंड बासला के पास संपर्क सड़क के पास पहुंची तो एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया। तभी पुलिस को सामने देखकर युवक घबरा गया। जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2.25 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।