पुलिस ने चिट्टे सहित गिरफ्तार किए दो व्यक्ति

Drug-business-is-not-stoppi.jpg

HNN/मंडी

जिला मंडी में पुलिस थाना सदर की टीम ने दो व्यक्तियों को 11.61 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान केश कुमार पुत्र शेर सिंह निवासी गांव जंदरोग डाकघर गवाली तहसील पधर जिला मंडी तथा दीपक कुमार पुत्र दयालू राम निवासी डलाह तहसील पधर जिला मंडी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना सदर की टीम ने नाकाबंदी के दौरान दोनों व्यक्तियों को जांच के लिए रोका। इस दौरान उन्होंने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 11.61 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें 3 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।