Loading...

पुलिस ने चिट्टे सहित गिरफ्तार किए दो व्यक्ति

PARUL • 12 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस थाना बैजनाथ की टीम ने दो व्यक्तियों को 30 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान देश राज निवासी सैथल तहसील जोगिंद्रनगर व अभि कुमार निवासी कोटली बैजनाथ के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना बैजनाथ की टीम क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान उन्होंने पपरोला में सत्य नारायण मंदिर के पास बिना नंबर की गाड़ी में बैठे देश राज और अभि कुमार की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 30 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।