Loading...

पुलिस ने चिट्टे सहित गिरफ्तार किए तीन व्यक्ति

PARUL • 17 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को 7.15 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान पंकज ठाकुर निवासी गांव नालग डाकघर बरमाणा, अंकेश कुमार निवासी गांव धार टटोह और राकेश कुमार निवासी गांव हरनोड़ा बिलासपुर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की विशेष टीम किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गश्त कर रही थी।

इस दौरान उन्हें छत्त नामक स्थान पर एक बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे खड़ी दिखाई दी। गाड़ी के कैबिन की लाइट जली थी। पुलिस ने शक के आधार पर कार सवार तीन व्यक्तियों की तलाशी ली। इसी दौरान पीछे की सीट पर बैठे व्यक्ति ने हाथ में पकड़ी एक पुड़िया को फेंकने का प्रयास किया।

लेकिन खिड़की का शीशा कम खुला होने के कारण वह गाड़ी के अंदर ही गिर गई। पुड़िया की जांच की गई तो उसमें 7.15 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।