पुलिस ने चिट्टे सहित गिरफ्तार किया पंजाब का युवक
चिट्टे का नशा करने से 22 वर्षीय युवक की मौत, विसरा जांच होगी
HNN/ चंबा
पठानकोट-चंबा एनएच पर बालू पुल के पास पुलिस ने पंजाब के एक युवक को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जगजीत सिंह पुत्र मंजीत सिंह गांव रड्डा डाकघर सलीमपुर तहसील दसूहा जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस थाना चंबा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम ने बालू पुल के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उन्होंने वहां से गुजर रहे जगजीत सिंह को जांच के लिए रुकवाया।
पुलिस को देखकर वह घबरा गया। जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 13.59 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।