Loading...

पुलिस ने चिट्टे सहित गिरफ्तार किए दो युवक

PARUL • 7 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर पुलिस ने दो युवकों को 5.95 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान कन्हैया लाल पुत्र जीत राम निवासी गांव किरण कटोह समेला (मंडी) तथा मनजीत कुमार पुत्र रत्न चंद निवासी गांव सिंधर डाकघर तल्याण के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की विशेष जांच दल की एक टीम यातायात चैकिंग के लिए सनोटी खड्ड पुल के पास मौजूद थी। इसी दौरान उन्होंने भटोली की तरफ से आई एक गाड़ी को जांच के लिए रोका। जब पुलिस ने गाड़ी चालक को गाड़ी के दस्तावेज दिखाने को कहा तो गाड़ी में सवार दोनों युवक घबरा गए।

जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी के डैशबोर्ड में रखा एक पॉलिथीन बरामद हुआ। जांच करने पर उसके अंदर से 5.95 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।