HNN/ऊना
जिला ऊना में पुलिस ने कार सवार दो युवकों को 30 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान अनमोल निवासी कुलग्रां और अमर राणा निवासी भलाण के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाही अमल में लाई है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आई-20 कार में सवार होकर दो लोग नशीले पाउडर के साथ संतोषगढ़ से भलाण की ओर जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने खालसा स्कूल भलड़ी के पास नाकाबंदी की और उक्त गाड़ी को जांच के लिए रोका।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
तलाशी के दौरान कार सवार एक युवक के कब्जे से 10 ग्राम, जबकि दूसरे युवक के कब्जे से 20 ग्राम नशीला पाउडर चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया। इंस्पेक्टर राहुल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





