Loading...

पुलिस ने चिट्टे सहित दबोचे कार सवार 3 युवक

PARUL • 13 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी में पुलिस ने कार सवार तीन युवकों को 2.57 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान अमित निवासी रोपड़ी, रिजुल निवासी कुनालग व अजय निवासी नौनू के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम रोपड़ी में गश्त के लिए मौजूद थी। इस दौरान उन्होंने एक कार को जांच के लिए रोका और शक के आधार पर कार सवार तीन युवकों को तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 2.57 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने तीनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस थाना प्रभारी रजनीश ने मामले की पुष्टि की है।