Loading...

पुलिस ने चिट्टे सहित दबोचे दो युवक

PARUL • 21 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में भराड़ी थाना के तहत डंगार में दो युवकों को 26 मिलीग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान अमित कुमार(29) निवासी गांव बरोटा तहसील घुमारवीं और देवेंद्र सिंह (35) निवासी हरित्यांलगर तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम डंगार क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी।

इसी दौरान डंगार स्कूल के बाहर कार में बैठे दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। पुलिस की टीम शक के आधार पर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके हवाले से 26 मिलीग्राम चिट्टा बरामद हुआ। घुमारवीं के डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।