पुलिस ने चिट्टे सहित दबोचा चंडीगढ़ का युवक
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस ने चंडीगढ़ से अपने दोस्त के घर शादी पर आए एक युवक को 9.05 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान प्रकाश (24) निवासी सैक्टर 41 बी. बुटरेला चंडीगढ़ के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान प्रकाश जमानाबाद की पास पैदल जा रहा था। तभी पुलिस को सामने देख घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस की टीम ने शक के आधार पर उसे पकड़ा और उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9.05 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
