Loading...

पुलिस ने चिट्टे सहित धरे बाइक सवार 3 युवक, पूछताछ जारी

Ankita • 11 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के गगरेट पुलिस थाना के अंतर्गत पुलिस ने बाइक सवार 3 युवकों को चिट्टे सहित हिरासत में लिया है। आरोपी युवकों की पहचान विशाल शर्मा पुत्र सुरेन्द्र कुमार, अंकित शर्मा पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी गांव चुनान, डाकघर जलाड़ी, तहसील नादौन व जिला हमीरपुर और रोहित कुमार पुत्र गणेश कुमार निवासी गांव बघेरे, डाकघर भडोली, तहसील ज्वालामुखी व जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम कर रही थी। इस दौरान टीम ने इच्छाधारी मंदिर गगरेट के पास पंजाब की तरफ से आई एक बाइक को जांच के लिए रुकवाया। पुलिस को देखकर बाइक पर सवार तीनों युवक घबरा गए।

जब शक के आधार पर उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 4.35 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। लिहाज़ा आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है।