HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर की झंडूता पुलिस ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर स्थित छत चौक के पास दो युवाओं से 1.32 चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इन युवाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, झंडूता पुलिस टीम किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गश्त कर वापस जा रही थी।
इस दौरान जैसे ही पुलिस टीम धराइसानी व मंडी भराड़ी पुल से गश्त करते हुए जब छत चौक के 50 मीटर आगे बैहनाजट्टां की तरफ गई तो वहां पर सड़क के बायीं तरफ पत्थर पर दो व्यक्ति बैठे हुए थे। पुलिस टीम ने जब इन युवाओं से देर रात बैठने का कारण पूछा तो वे पुलिस को देखकर हड़बड़ा गए तथा दूसरे व्यक्ति ने अपनी जेब से एक डिब्बी निकालकर नीचे फेंक दी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पुलिस टीम ने नीचे फेंकी गई डिब्बी को उठाकर चेक किया तो यह डिब्बी सिगरेट की पाई गई जिसे खोलकर देखा तो उसके अंदर 1.32 ग्राम चिट्टा पाया गया। आरोपियों की पहचान विपन कुमार निवासी डाहड व अपूर्व शर्मा निवासी भगेड़ के रूप में हुई। उधर, डीएसपी जिला मुख्यालय एवं पुलिस प्रवक्ता मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group
