पुलिस ने चिट्टे सहित पकड़ा पंजाब का युवक
सांकेतिक इमेज
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस ने पंजाब के युवक को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान सुभाष पुत्र मदन लाल निवासी हाउस नंबर 678, नूरी मोहल्ला अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी एक अनुसार, पुलिस की टीम ने फतेहपुर के तहत बनाल में नांकाबदी की हुई थी। इस दौरान उन्होंने सुभाष को जांच के लिए रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 156 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
जिसके बाद उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ थाना फतेहपुर में मामला दर्ज किया गया है। एसपी पुलिस जिला नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है।
