लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस ने झाड़ियों से बरामद की चोरी हुई बाइक, दो गिरफ्तार

SAPNA THAKUR | 6 दिसंबर 2022 at 12:05 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पांवटा

पार्किंग से चोरी हुई बाइक को पुलिस ने रिकवर कर लिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि 3 दिसंबर को इन्द्र सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी गाँव रोडगढ़ डाकघर लंग थाना बाकसीवाला तहसील व जिला पटियाला (पंजाब) श्री गुरुद्वारा पाँवटा-साहिब में माथा टेकने के लिए आया हुआ था।

इस दौरान वह युवराज की बाइक (HR41J 7247) पर सवार होकर यहाँ पहुंचा था। इंद्र सिंह ने बाइक को पार्किंग में खड़ा किया और उसके बाद वह माथा टेकने के लिए गुरुद्वारा चला गया। इसी बीच जब माथा टेककर वापस लौटा तो मौके से बाइक गायब थी। उसने हर जगह बाइक की तलाश की परंतु जब कहीं से कोई सुराग नहीं लग पाया तो व्यक्ति ने पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जाँच की तो बाइक झाड़ियों में मिली जोकि दो शातिरों ने छुपाकर रखी थी। मामले में पुलिस द्वारा 2 चोरों दीपक और शेर अली निवासी अमरकोट पांवटा साहिब को गिरफ्तार किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]