Loading...

पुलिस ने ढाबे से बरामद की अवैध शराब, मामला दर्ज

PARUL • 20 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में मुख्यालय के साथ लगते भड़ोलियां खुर्द में पुलिस ने अवैध शराब बरामद की है। पुलिस कर्मी द्वारा पूछताछ के दौरान ढाबा संचालक ने न केवल शराब की बोतल तोड़ दी, बल्कि गाली-गलौच भी की। मामले को लेकर पुलिस ने कर्मी की शिकायत पर ढाबा संचालक 2 सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक एसपी ऊना कार्यालय में तैनात जवान मोहिद्र सिंह को सूचना मिली कि भड़ोलियां खुर्द स्थित एक ढाबे में लोगों को बिठाकर शराब पिलाई जा रही है। जब ढाबा मालिक से लोगों को बैठाकर शराब पिलाने बारे लाइसेंस बारे पूछा, तो ढाबे के मालिक अतुल राणा व उसके भाई संजीव कुमार निवासी भड़ोलियां खुर्द ने फ्रिज में रखी अवैध शराब की 7-8 बोतलें निकालकर तोड़ दी। रोकने पर गाली-गलौज व धमकियां देने लग पड़े।

इतने में ही प्रधान व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।