पुलिस ने तीन व्यक्तियों को चरस सहित किया गिरफ्तार
HNN/चंबा
जिला चंबा में पुलिस ने तीन लोगों को 58 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 67 वर्षीय सोभिया राम निवासी अथेड़ डाकघर मौड़ा तहसील सलूणी, 32 वर्षीय विनायक कुमार और 21 वर्षीय राहुल निवासी छुद्रा डाकघर ठकरीमट्टी तहसील सलूणी जिला चंबा के रूप में हुई है।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम तेलका चौकी क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान झोड़ा मार्ग पर चिउड मोड़ के पास तीन लोग पैदल आ रहे थे।
जोकि पुलिस को सामने देखकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने शक के आधार पर तीनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 58 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।