HNN/ बद्दी
जिला सोलन के पुलिस थाना बद्दी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक सट्टेबाज को दड़ा-सट्टा लगाते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि ट्रक यूनियन बट्टी के पास विनोद कुमार नामक व्यक्ति दडा-सट्टा का अवैध धंधा कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने दबिश दी।
इस दौरान उक्त सट्टेबाज लोगों को 1 रुपये के बदले 90 रुपये का लालच देकर पैसे ऐंठ रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दडा सट्टा की पर्चियां व 1230 रुपये नकद बरामद किए हैं। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

