Loading...

पुलिस ने दबिश देकर चिट्टे सहित किए गिरफ्तार दो व्यक्ति

PARUL • 21 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चंबा के डल्हौजी में पुलिस ने दो व्यक्तियों को 5.35 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान आकाश कुमार व बंटी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को चिट्टा तस्करी की गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद उन्होंने सूचना के आधार पर लाहड़ में दबिश दी। इस दौरान उन्हें आरोपियों के कब्जे से 5.35 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

बता दें आरोपियों ने नशीला पदार्थ अपने गुप्त अंगों में छुपा कर रखा था। पुलिस की मुस्तैदी व मेडिकल स्टाफ के सहयोग से इसे रिकवर किया गया। डीएसपी डल्हौजी हेमंत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया है।