Loading...

पुलिस ने दुकान से पकड़ी अवैध शराब, आरोपी गिरफ्तार

PARUL • 13 Apr 2024 • 1 Min Read

HHN/चंबा

जिला चंबा में पुलिस ने सलूणी बाजार की दुकान में रखी 134 पेटी ऊना नंबर-वन और एक पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की है। पुलिस ने आरोपी कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना किहार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार सलूणी बाजार में दुकान चला रहे व्यक्ति की दुकान में दबिश दी। जब दुकान की तलाशी ली गई तो वहां से 34 पेटी ऊना नंबर-वन और एक पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद हुई।

जिसके बाद आरोपी दुकानदार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है।