Loading...

पुलिस ने दुकान से बरामद किए नशीले कैप्सूल, मामला दर्ज

PARUL • 24 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/नाहन

जिला मुख्यालय नाहन के अंतर्गत पुलिस थाना माजरा की टीम ने एक व्यक्ति की दुकान से 94 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सूचना के आधार पर उक्त व्यक्ति निवासी सैनावाला मुबारकपुर की दुकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान दुकान से 94 नशीले कैप्सूल बरामद हुए।

जिसके बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। एसपी रमन कुमार मीणा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।