Loading...

पुलिस ने दुकान से बरामद की अवैध शराब, मामला दर्ज

PARUL • 14 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चंबा में पुलिस ने एक दुकान से 132 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान साहब सिंह निवासी कोहलारी डाकघर तारागढ़ तहसील भाटियात जिला चंबा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना चुवाड़ी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक किराना की दुकान में दबिश दी।

तलाशी के दौरान दुकान से 132 बोतल देसी शराब ऊना नंबर-1 बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी साहब सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्यवाही की जा रही है।