Loading...

पुलिस ने देसी शराब की 48 बोतलें की बरामद, मामला दर्ज

PARUL • 13 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में पुलिस ने अग्घार क्षेत्र में एक स्थानीय व्यक्ति से देसी शराब की 48 बोतलें बरामद की है। आरोपी की पहचान मदनलाल पुत्र प्रभु दयाल गांव झांडी डाकघर अग्घार जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के घर दबिश दी, जहां पर 48 बोतलें देसी (ऊना नंबर ब्रांड) की बरामद हुईं है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने शराब की यह खेप अपने रिहाइशी मकान में छुपा कर रखी थी। आरोपी ढाबा चलाता है और ढाबे चलाने की आड़ में अवैध शराब का कारोबार भी कर रहा था। चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।