Loading...

पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 2 युवकों को हेरोइन सहित किया गिरफ्तार

Ankita • 20 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो युवकों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान विकास कुमार निवासी मसौर तहसील घुमारवीं व प्रवीण कुमार राम निवासी सलनू के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पहले मामले में बरमाणा पुलिस ने कंदरौर सड़क पर नाका लगाया था। इसी दौरान आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। तलाशी के दौरान स्कूटी सवार से 1.15 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस की एसआईयू टीम ने एनएच शिमला मटौर पर भगेड़ स्थित एक युवक सड़क किनारे पैदल चलते देखा। जो पुलिस को देख घबरा गया।

युवक ने जेब से कोई वस्तु निकालकर फेंकी। जिसमें से 2.08 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। डीएसपी राज कुमार ने मामले की पुष्टि की है।