पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चिट्टे व चरस सहित 4 युवक किए काबू

By Ankita Published: 21 Jul 2023, 1:12 PM | Updated: 21 Jul 2023, 1:12 PM 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चिट्टे व चरस सहित 4 युवकों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पहले मामले में गगरेट पुलिस की एक टीम होशियारपुर रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक कार (HP34B 4557) को चेकिंग के लिए रोका। कार में तीन युवक सवार थे।

पुलिस को देखकर तीनों युवक घबरा गए। शक के आधार पर पुलिस ने युवकों की तलाशी लेने पर इनके पास से एक ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। तीनों युवकों का नाम अंकुश है, जिनमें से दो कांगड़ा के नगरोटा बंगवा से हैं जबकि एक देहरा से है। वहीं दूसरे मामले में गश्त के दौरान गगरेट पुलिस ने संघनई गांव में एक युवक से 33.73 ग्राम चरस बरामद की है। संघनई गांव का उत्तम सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है।