Loading...

पुलिस ने दो युवकों से पकड़ा चिट्टा, हिरासत में लिए आरोपी

SAPNA THAKUR • 30 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के रामपुर में पुलिस ने एक बार फिर कड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यहां पुलिस ने दो युवकों से चिट्टा बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना रामपुर के एएसआई प्रदीप जब टीम के साथ पेट्रोलिंग कर रहे थे तो गुप्त सूचना मिली कि सोनू और बिंदू नशे के कारोबार में संलिप्त है।

पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने दत्तनगर में एसजेवीएन कॉलोनी के समीप दबिश दी तो टिप्पर में सवार दो युवकों से 3.69 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। लिहाजा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।