Loading...

पुलिस ने नकदी व चरस की खेप सहित गिरफ्तार किया आरोपी

PARUL • 20 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में नूरपुर के तहत पुलिस थाना इंदौर की टीम ने एक व्यक्ति को 117.58 ग्राम चरस व 7600 रुपए नकदी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान लखबीर सिंह निवासी मडहट कॉलोनी प्रताप नगर पठानकोट पंजाब के रूप में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना इंदौर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लखबीर सिंह से भुमला कांगड़ा में 117.58 ग्राम चरस व 7600 रुपये नकदी बरामद की।

जिसके बाद उन्होंने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एसपी नूरपुर अशोक रतन द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।