Loading...

पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया व्यक्ति

PARUL • 13 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुकेश कुमार (36) उर्फ तोई पुत्र स्वर्गीय शंकर लाल निवासी गांधी मोहल्ला चौक बाजार वार्ड नंबर-06 सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि मुकेश कुमार अपने रिहायशी मकान में अपने कुछ साथियों के साथ नशीली दवाइयां बेचने का धंधा कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने उक्त व्यक्ति के घर पर दबिश दी।

तलाशी के दौरान मुकेश के कमरे में इसके साथी करण ठाकुर, शुभम व कनिका भी मौजूद पाए गए और कमरे के अंदर एक बैग से 12 पत्ते (118 टेबलेट्स) सिंथेटिक ड्रग्स और 35,220 रुपये नकदी बरामद हुई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया।