HNN/ शिमला
जिला पुलिस आए दिन कई नशा तस्करों को पकड़ रही है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी तस्कर तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने राजधानी शिमला के रोहड़ू से दो युवकों सहित एक महिला को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम एएसआई मंजीत की अगुवाई में शिमला के रोहड़ू बाजार में गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूत्रों के आधार पर सूचना मिली कि दो युवकों के पास नशीला पदार्थ हो सकता है। जब पुलिस ने सामने से आ रहे बरटू गांव निवासी रजनीश और रितेश चौहान को देखा तो वह दोनों पुलिस को देख कर घबरा गए। जब पुलिस को उनकी गतिविधियों पर संदेह हुआ तो पुलिस ने उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों से 7.99 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वहीं, पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान रोहड़ू बाजार के समीप समाला में एक महिला की भी शक के आधार पर तलाशी ली तो महिला से चरस बरामद हुई जोकि 31.18 ग्राम पाई गई। मामले की पुष्टि डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group